सब्जियां लेकर जनसुनवाई में पहुंचे विक्रेता, 10 सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

उड़न दस्ते की कार्रवाई पर भी उठाए सवाल, शराब के नशे में अभद्र व्यवहार करने का लगाया आरोप
छतरपुर। कलेक्टर जनसुनवाई में मंगलवार को उस समय लोगों का ध्यान खिंच गया, जब शहर के सब्जी विक्रेता गाजर, मूली, टमाटर और लौकी लेकर पहुंच गए। सब्जियां हाथों में लेकर पहुंचे विक्रेताओं ने अपनी समस्याओं को अनोखे अंदाज में प्रशासन के सामने रखा और 10 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
सब्जी विक्रेताओं ने कहा कि उन्हें कारोबार के दौरान लगातार कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विक्रेताओं ने प्रशासन से मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान कराने की मांग की।
उड़न दस्ते की कार्यप्रणाली पर सवाल
विक्रेताओं ने नगर पालिका के उड़न दस्ते के कर्मचारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका आरोप है कि कार्रवाई के दौरान कुछ कर्मचारी शराब के नशे में रहते हैं और उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए कार्रवाई की जाती है। विक्रेताओं ने पूरे मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
सब्जियां लेकर जनसुनवाई में पहुंचा विक्रेताओं का यह प्रदर्शन पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। अब देखना होगा कि प्रशासन उनकी 10 सूत्री मांगों और नगर पालिका उड़न दस्ते को लेकर लगाए गए आरोपों पर क्या कार्रवाई करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post