छतरपुर जिले के गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुरहा निवासी रिंकी पाठक ने अपने पति सत्येंद्र पाठक, सास और ससुर पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी वर्ष 2020 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही उसे लगातार दहेज के लिए परेशान किया जा रहा है। रिंकी पाठक ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब भी ससुराल पक्ष को पैसों की जरूरत पड़ती है, तब उसे मायके से रकम लाने के लिए दबाव बनाया जाता है। आरोप है कि जरूरत पूरी होने के बाद उसके साथ मारपीट कर उसे वापस मायके भेज दिया जाता है।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति दूसरी शादी करने की बात करता है और किसी अन्य युवती से अवैध संबंध भी रखता है। मामले को लेकर महिला ने न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने पर मामले की जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tags
छतरपुर