भीमकुंड में मिले शव की हुई पहचान, सागर के ट्रक चालक राजेश यादव निकले मृतक

छतरपुर। बक्सवाहा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पर्यटन एवं धार्मिक स्थल भीमकुंड में मिले अज्ञात शव की पहचान आखिरकार हो गई है। मृतक की पहचान राजेश यादव (36 वर्ष), निवासी रहली जिला सागर के रूप में हुई है। पहचान होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले भीमकुंड में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। बक्सवाहा तहसीलदार भरत पांडेय और बाजना थाना पुलिस की मौजूदगी में एनडीआरएफ की टीम ने विशेष रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी प्रयासों के बाद गहरे पानी से शव को बाहर निकाला गया था। शव की पहचान नहीं होने के कारण उसे बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया था। इस दौरान समाचार माध्यमों और सोशल मीडिया के जरिए जानकारी प्रसारित होने पर मृतक के परिजन बक्सवाहा पहुंचे और शव की पहचान राजेश यादव के रूप में की। परिजनों ने बताया कि राजेश यादव पेशे से ट्रक चालक थे और सागर क्षेत्र में वाहन चलाने का कार्य करते थे। उनकी शादी लगभग दो वर्ष पूर्व हुई थी। बताया गया कि उनकी पत्नी की यह दूसरी शादी थी तथा पहली शादी से एक पुत्री भी है। मृतक की ससुराल टीकमगढ़ जिले के जतारा क्षेत्र के बारीघाटी गांव में है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं भीमकुंड में हुई इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना किन परिस्थितियों में 

Post a Comment

Previous Post Next Post