छतरपुर में मुसाफिरखाने से ले जाकर वारदात का आरोप, पुलिस की 8 टीमें आरोपियों की तलाश में जुटीं---
छतरपुर शहर के मुख्य बस स्टैंड क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच तीन अज्ञात युवक नाबालिग को बस स्टैंड स्थित मुसाफिरखाने से अपने साथ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह पीड़िता परिजनों के साथ कोतवाली थाने पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने गैंगरेप सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 8 टीमें गठित की गई हैं। पुलिस बस स्टैंड, मुसाफिरखाने और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पीड़िता सटई थाना क्षेत्र की रहने वाली है और अपने परिचित युवक के साथ घर से निकली थी, लेकिन युवक उसे बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस होटल और अन्य संभावित ठिकानों की भी जांच कर रही है।
Tags
छतरपुर