छतरपुर जिला अस्पताल में 103 वर्षीय बुजुर्ग का हाई रिस्क ऑपरेशन सफल, डॉ. रवि कुमार सोनी ने रचा नया कीर्तिमान

छतरपुर। जिला अस्पताल छतरपुर में पहली बार 103 वर्ष के बुजुर्ग की कूल्हे की हड्डी का सफल हाई रिस्क ऑपरेशन कर नया इतिहास रचा गया है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि कुमार सोनी** ने यह जटिल सर्जरी कर बुजुर्ग को नया जीवन प्रदान किया।
जानकारी के अनुसार महाराजपुर निवासी 103 वर्षीय घप्पू राम अपने नाती-पोतों के साथ जा रहे थे, तभी अचानक पैर फिसलने से वे गिर पड़े। गिरने से उनके कूल्हे की हड्डी कई टुकड़ों में टूट गई। चोट इतनी गंभीर थी कि वे खड़े होने में भी असमर्थ हो गए। परिजन तत्काल उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत को गंभीर देखते हुए बाहर रेफर करने की सलाह दी गई।उम्र अधिक होने और ऑपरेशन हाई रिस्क होने के कारण परिजनों ने उनकी चलने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी और सेवा-सुश्रुषा की तैयारी करने लगे। लेकिन घप्पू राम की दोबारा अपने पैरों पर चलने की मजबूत इच्छा को देखते हुए परिजनों ने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि कुमार सोनी से संपर्क किया।
जांचों में मरीज की स्थिति हाई रिस्क पाई गई और बड़े शहर ले जाने की सलाह दी गई, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिवार बाहर इलाज कराने में असमर्थ था। ऐसे में डॉ. सोनी ने चुनौती स्वीकार करते हुए छतरपुर जिला अस्पताल में ही ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।सफल सर्जरी के बाद 103 वर्षीय घप्पू राम की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। वे अब उठने-बैठने लगे हैं और धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं। परिजनों ने भावुक होकर कहा कि डॉक्टर ने दादू को नया जीवन दिया है।जिला अस्पताल में इतनी अधिक आयु के मरीज का सफल हाई रिस्क ऑपरेशन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। चिकित्सकीय टीम की इस उपलब्धि की सराहना की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post