छतरपुर। बागेश्वर धाम में आयोजित वैवाहिक सम्मेलन, कथा स्थल सहित अन्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए छतरपुर पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन हेतु पूर्व निर्धारित पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है। मार्गों पर यातायात को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए स्टॉपर एवं बैरिकेड्स लगाए जा रहे हैं तथा आवश्यकतानुसार डायवर्जन व्यवस्था भी लागू की गई है।कार्यक्रम स्थलों एवं मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं एवं जन सामान्य को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
छतरपुर पुलिस श्रद्धालुओं, जन सामान्य एवं क्षेत्र वासियों से अपील करती है कि निर्धारित पार्किंग स्थलों एवं मार्ग का उपयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। किसी शिकायत एवं सहायता हेतु छतरपुर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7049101021 पर संपर्क करें।

Tags
छतरपुर