नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गौरिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल!!

छतरपुर। थाना गौरिहार पुलिस ने नाबालिग बालक के साथ लैंगिक अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, थाना गौरिहार क्षेत्र के एक नाबालिग बालक की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देश पर मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास किए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी बिहारी तिवारी पिता श्यामलाल तिवारी, निवासी ग्राम खड्डी, थाना गौरिहार को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए जेल भेज दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post