नई दिल्ली। संसद मार्च के दौरान सीजेपी (CJP) के आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं और दिल्ली पुलिस के बीच रविवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई। प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प हुई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। दिल्ली पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान कई पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल के जवान घायल हुए तथा कुछ सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने घटनाओं के संबंध में अलग-अलग एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज व वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, आंदोलन से जुड़े नेताओं और विपक्षी दलों ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए हैं और प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग का आरोप लगाया है। दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और हिंसा रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।
Tags
नई दिल्ली