नौगांव में अंतरधार्मिक विवाह का मामला, युवतियों ने एसपी से मांगी सुरक्षा

छतरपुर। जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में दो युवतियों के अंतरधार्मिक विवाह का मामला सामने आने से क्षेत्र में चर्चा और तनाव की स्थिति बन गई है। 9 फरवरी से लापता दो मुस्लिम चचेरी बहनों ने वीडियो जारी कर दावा किया है कि उन्होंने अपनी मर्जी से दो हिंदू चचेरे भाइयों से विवाह किया है और वे सुरक्षित हैं।
जारी वीडियो में दोनों युवतियों ने खुद को बालिग बताया है। उन्होंने कहा कि वे किसी दबाव में नहीं हैं और अपनी इच्छा से घर छोड़कर विवाह किया है। वीडियो में उन्होंने छतरपुर पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की मांग करते हुए आरोप लगाया कि मायके पक्ष के लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही यह भी अपील की कि उनके ससुराल पक्ष को परेशान न किया जाए।
कुछ स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोनों युवतियों ने सनातन धर्म अपनाकर हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह संपन्न किया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि 9 फरवरी को दोनों युवतियां एटीएम से पैसे निकालने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने उन्हें नाबालिग बताते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई और अपहरण की आशंका जताई। मामले को लेकर समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन भी किया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पक्षपात के आरोप लगाए गए, जिससे स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई।
वीडियो सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। दोनों युवतियां नगर के ही दो युवकों के साथ विवाह करने का दावा कर रही हैं और आगे का जीवन उनके साथ बिताने की बात कह रही हैं।
नौगांव थाना प्रभारी बाल्मिक चौबे ने बताया कि दोनों युवतियों की गुमशुदगी दर्ज थी। वीडियो सामने आने के बाद उनकी तलाश तेज कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों बालिग हैं। बरामदगी के बाद उनके बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही

Post a Comment

Previous Post Next Post