छतरपुर। जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम गौर की रहने वाली एक युवती ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन दिया है। आवेदन में युवती सरस्वती प्रजापति ने बताया कि वह 19 वर्ष की बालिग है और अपनी इच्छा से रह रही है।
युवती ने अपने आवेदन में कहा कि उसके माता-पिता उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी कराना चाहते थे और इसके लिए उस पर दबाव बनाते थे तथा मारपीट भी करते थे। इसी कारण वह 15 फरवरी 2026 को घर से निकलकर अपनी सहेली के घर रहने चली गई थी।
सरस्वती प्रजापति ने यह भी स्पष्ट किया कि वह किसी भी व्यक्ति के साथ नहीं गई है और उसके माता-पिता द्वारा दर्ज कराई गई गुमशुदगी अथवा भगाने की रिपोर्ट पूरी तरह गलत और निराधार है। युवती ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ सुरक्षित रह रही है।
आवेदन में युवती ने पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि उसके माता-पिता द्वारा दर्ज कराई गई झूठी रिपोर्ट की कार्रवाई समाप्त की जाए। यह आवेदन 6 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिया गया है
"अभियंत वार्ता छतरपुर"
Tags
छतरपुर