गढ़ीमलहरा/छतरपुर। थाना गढ़ीमलहरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम उर्दूमऊ में लगभग आधा एकड़ खेत में लगी अवैध अफीम की फसल जप्त की है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी रीता सिंह के नेतृत्व में की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मलखान कुशवाहा के खेत पर दबिश दी, जहां जांच के दौरान करीब आधा एकड़ में अफीम की खेती पाई गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पूरी फसल को जप्त कर लिया। कार्रवाई में पुलिसकर्मी अभिलाष बाजपेई, बृजेश यादव, प्रेम राजपूत, श्रीराम, अनिल और दशरथ सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Tags
छतरपुर