बैंक अधिकारी पांच दिवसीय अवकाश की मांग को लेकर सामूहिक हड़ताल पर


छतरपुर/देश।
देशभर के बैंक अधिकारी आज अपनी प्रमुख मांग पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (फाइव-डे वीक) को लेकर सामूहिक हड़ताल पर चले गए। बैंक अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से लंबित इस मांग को लेकर कई बार सरकार और बैंक प्रबंधन से बातचीत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
हड़ताल के कारण आज सार्वजनिक और निजी बैंकों की सेवाएं प्रभावित रहीं। कई स्थानों पर शाखाओं में ताले लटके रहे, वहीं लेन-देन, चेक क्लीयरेंस और अन्य बैंकिंग कार्य ठप रहे, जिससे आम उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बैंक अधिकारी संघों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो आने वाले दिनों में हड़ताल को अनिश्चितकालीन किया जा सकता है। संघ नेताओं का कहना है कि बढ़ते कार्य दबाव, लंबी ड्यूटी और कर्मचारियों की कमी को देखते हुए पांच दिवसीय अवकाश आवश्यक हो गया है।
फिलहाल सरकार और बैंक प्रबंधन की ओर से इस हड़ताल पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि बातचीत से समाधान निकलता है या फिर बैंकिंग सेवाओं पर संकट और

Post a Comment

Previous Post Next Post